Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

हाटा: महानिदेशक के आदेश के विरुद्ध शिक्षको ने खंड शिक्षाधिकारी को दिया ज्ञापन

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Mar 4, 2024, 8:54 PM IST • अब तक 85 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । सोमवार को मोतीचक विकास खण्ड के बेसिक विभाग के सैकड़ों की संख्या में शिक्षको ने बी आर सी पर पहुंचकर खण्ड शिक्षा अधिकारी को अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन दिया । उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मार्कंडेय नाथ त्रिपाठी व मंत्री राधेश्याम वर्मा के नेतृव में ज्ञापन दिया खंड शिक्षाधिकारी जय प्रकाश मौर्य को दिया।शिक्षको द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा है कि हम ऑनलाइन बच्चों की उपस्थिति के लिए तैयार है किंतु इसके लिए अपनी खुद की आई डी से सिम व व्यक्तिगत डाटा का उपयोग नही करेंगे ,साथ ही राज्य कर्मचारियों की भांति हमें भी 31 उपार्जित अवकाश एवं हाफ सी एल तथा अन्य सुविधाएं दी जाएं।

इस दौरान कमलेश दूबे, मुन्ना प्रसाद, दिवाकर मणि त्रिपाठी,मोलई प्रसाद प्रजापति,प्रदीप श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, नारायण सागर, राधेश्याम तिवारी, मिथलेश सिंह,बिनय श्रीवास्तव, धीरेन्द्र सिंह,आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Advertisement

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi