हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं 13 स्वामी विवेकानंद नगर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बल्डीहा के प्रांगण में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के तत्वावधान मे नव ज्योति महिला संघर्ष मंडल के महिलाओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी प्रिन्सी पांडे रही।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर चौंकी इंचार्ज प्रिंसी पांडेय ने कहा कि महिला शक्ति को अपने अधिकारों के लिए हर पल हर क्षण तत्पर रहना चाहिए।किसी गम्भीर मुद्दे को दबाना नही चाहिए उसे उजागर करना चाहिए। महिलाओं को अपनी समस्याओं को तत्काल 112महिला हेल्प लाइन सहित अन्य टोल फ्री नंबर पर अवगत कराना चाहिए जिससे समस्याओं का समाधान त्वरित हो जाता है।कभी कभी छोटे मामलों को दबाने का दुष्परिणाम बडे घटनाओं के रुप में दिखाई देता है। इसलिए महिलाओं के सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध हैं।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि वार्ड सभासद रणजीत सिंह, सहित अन्य ने भी सम्बोधित किया और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। महिलाओं के उत्थान एवं अधिकारों के सम्बन्ध में अनेक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी।इस कार्यक्रम की आयोजन सुधा राव ने किया था।इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं और छात्राए मौजूद रही।
इस दौरान सिस्टर जोसी सिस्टर ऐमैरी, सिस्टर बिनीता सिस्टर अलविना प्रमिला,राजकुमारी विनोद, प्रिंस उपस्थित रहे
हाटा कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला में रविवार के अपरान्ह एक…
चाकू के हमले से अजीत यादव की हुई थी मौत खड्डा, कुशीनगर। चाकू बाज़ी…
खड्डा, कुशीनगर। चाकू से गोदकर हुई हत्या के विरोध में सड़क पर शव रखकर…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की…