हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र पडरी में बुद्ववार सुबह घर से शौच के लिए निकले युवक की पैर फिसलकर डुबने से मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
कोतवाली क्षेत्र के पडरी निवासी उपेंद्र मौर्य पुत्र अवधेश मौर्य घर से शौच के लिए निकला परंतु देर तक घर वापस नही आया परिजन तलाश करने लगे तो पता चला तालाब के तरफ लोगों ने जाते हुए देखा था उधर परिजन तलाश करते हुए पहुचे तो तालाब में शव मिला,परिजन शव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली बाजार पहुचे डाक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
