News Addaa WhatsApp Group Join करें

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: 100 रु और सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, अब उज्ज्वला सब्सिडी 200 से बढ़कर हुई 300 रु

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 4, 2023  |  4:08 PM

106 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: 100 रु और सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, अब उज्ज्वला सब्सिडी 200 से बढ़कर हुई 300 रु

केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी स्कीम उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब गैस सिलिंडर 600 रुपये में मिलेंगे. सरकार ने इस योजना के तहत सब्सिडी बढ़ा दी है. कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने घोषणा की कि “सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी अमाउंट को 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सिलिंडर कर दिया है.” इस घोषणा से योजना के तहत रजिस्टर्ड 9.59 करोड़ लाभार्थियों को फायदा पहुंचेगा.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

क्या है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना?

ग्रामीण और वंचित परिवारों को LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना का फायदा करोड़ों लोगों को हुआ है। दरअसल भारत में बड़ी आबादी ऐसी थी, जो खाना पकाने के लिए कोयला,लकड़ी, गोबर के उपले आदि ईंधनों का इस्तेमाल करती थी और अभी भी गांवों में इसका इस्तेमाल होता है।

इसकी वजह से जनता को प्रदूषण का भी सामना करना पड़ता था और उनका स्वास्थ्य भी खराब होता था। ऐसे में ग्रामीण और वंचित परिवारों को LPG जैसा स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हो, इसलिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ की शुरुआत की।

 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking