Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

क्या कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में अखिलेश? UP में कांग्रेस और सपा के रास्ते होसकते है अलग इस वजह से बिगड़ी बात

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 20, 2024, 3:27 PM IST • अब तक 140 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

Congress-Samajwadi Party Alliance: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच महत्वपूर्ण गठबंधन लगभग टूट गया है. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों पार्टियों में जल्द सीट बंटवारे को लेकर फैसला फाइनल होने वाला था, लेकिन सोमवार देर रात हुई बातचीत में मुख्य रूप से मुरादाबाद मंडल में तीन महत्वपूर्ण सीटों के आवंटन पर दोनों पार्टियों के बीच असहमति बनी रही, जिस कारण गठबंधन के टूटने की खबर आ रही है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह स्पष्ट कर दिया था कि उनकी पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तब तक भाग नहीं लेगी जब तक कि कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया जाता. लेकिन अब दोनों में कोई गठबंधन नहीं हुआ है तो ऐसे में वे राहुल गांधी की यात्रा में शामिल भी नहीं होंगे और इस कारण प्रमुख पार्टियों के बीच यूपी में INDIA गठबंधन को बड़ा झटका लगा है.

Advertisement

बताया गया कि लंबी चर्चाओं और अधिकांश सीटों पर आम सहमति बन गई थी, लेकिन दोनों पक्षों के गठबंधन की स्पष्ट इच्छा के बावजूद, बातचीत में मुरादाबाद की सीटों पर परेशानी खड़ी हो गई और फिर जिसपर कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं था.

कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से बिजनोर सीट भी मांगी थी, लेकिन सपा मोरादाबाद या बिजनोर सीट देने को तैयार नहीं थी, जिससे गतिरोध पैदा हो गया और अंततः संभावित गठबंधन लगभग पटरी से उतर गया.

सपा ने दी थी कांग्रेस को 17 सीटें: अखिलेश यादव की पार्टी ने सोमवार को विवादास्पद सीटों को छोड़कर, कांग्रेस को 17 लोकसभा सीटों की अंतिम पेशकश की थी. इससे पहले सबसे पुरानी पार्टी को 11 सीटों की पेशकश की थी, लेकिन कुल मिलाकर कांग्रेस ने प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया.

सूत्रों ने बताया कि जिन सीटों पर सहमति बनी है उनमें अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया, बांसगांव, महाराजगंज, बाराबंकी, कानपुर, झांसी, मथुरा, फतेहपुर सीकरी, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हाथरस, सहारनपुर जैसे हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

हालांकि, बलिया, मुरादाबाद और बिजनौर सीटें नहीं दी जा रही थी, जिस कारण गठबंधन परेशानी में पड़ गया. यह इंडिया ब्लॉक के लिए एक और झटका होगा, जो आगामी लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों को एक मोर्चे में एकजुट करने के मकसद से बनाया गया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi