News Addaa WhatsApp Group Join करें

जिला कारागार देवरिया का संयुक्त रूप से किया गया निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 26, 2023  |  6:03 PM

159 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिला कारागार देवरिया का संयुक्त रूप से किया गया निरीक्षण
  • निरीक्षण दौरान जिला जज के साथ डीएम/एसपी रहे उपस्थित

कुशीनगर। जनपद न्यायाधीश कुशीनगर अशोक कुमार सिंह, अपर जिला जज रवि कान्त यादव, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के द्वारा आज देवरिया जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

जेल परिसर में जाकर सभी उच्चाधिकारियों ने जनपद कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात की उनकी समस्याएं सुनी, उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस क्रम में कैदियों के लिए खान पान की उचित व्यवस्था एवं उसकी गुणवत्ता का भी निरीक्षण उच्चाधिकारियों द्वारा किया गया। जिला जज महोदय द्वारा कैदियों से बात की गयी और पूछा गया कि कोई दिक्कत तो नहीं है, स्वास्थ्य सुविधाएं , जमानत की स्थिति, वकील आदि के बारे में जायजा लिया।

सभी उच्चाधिकारियों ने देवरिया जेल में कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात कर उनके मामले के विधिक पहलुओं व समस्याओं के बारे में पूछताछ की ,उनके जमानत के संदर्भ में जानकारी ली तथा उनका समाधान भी बताया। उन्होंने कुछ कैदियों के आवेदन भी स्वीकार किये तथा जेलर के माध्यम से भी दरखास्त भिजवाने की बात की गयी। जिन कैदियों को अपने मामले में वकील की जरूरत थी, उन्हें आवेदन के माध्यम से वकील करने की सलाह दी।जिलाधिकारी ने कैदियों से संवाद करते हुए कैदियों के लिए चिकित्सक व अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के संदर्भ में जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। वैसे कैदी जिनके कोई रिश्तेदार नहीं है उनके जमानत की पैरवी के संदर्भ में सरकारी वकील की व्यवस्था के बारे में भी जाना गया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ल, अपर जेल अधीक्षक जेलर राजकुमार, चिकित्सक डा आनंद त्रिपाठी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking