कप्तानगंज/कुशीनगर। नगर के शिव चौक पर स्थित शीला स्वीट्स हाउस एवं फास्ट फुट दुकान में गैस के रिसाव से आग लगने से हजारों का सामान जलकर खाक हो गयी वहां मौके पर रहे दो युवक आग बुझाने में गंभीर रूप से झुलस गए। सुनील पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाये जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सोमवार को कस्बे में स्थित शिव चौक पर शीला स्वीट हाउस व फास्ट फूड में दुकान मालिक मिठाई बना रहे थे इसी दौरान गैस का रिसाव होने लगा जिससे सिलेंडर में आग पकड़ लिया। जिसको बुझाने में अभिषेक उम्र 20 वर्ष व सिद्धार्थ पुत्र विजय गम्भीर रूप से झुलस गये। सुचना पर पुलिस पहुंचकर जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार पहुंच गये वहीं फायर ब्रिगेड की टीम देर में पहुंच गई।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…