Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कप्तानगंज: कोटेदार के समर्थन में ग्रामीणों का प्रदर्शन, ग्राम प्रधान के पति पर लगाए आरोप

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Feb 5, 2024, 6:37 PM IST • अब तक 222 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय तहसील के ग्राम सभा सिधावट के ग्रामीणों ने कोटेदार के समर्थन में तहसील परिसर में प्रदर्शन करने के उपरांत उप जिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।

सोमवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सिधावट के कोटेदार प्रेमलता ने ग्रामीणों के साथ तहसील परिसर पर पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा उप जिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान के पति चुनावी रंजिश को लेकर कोटेदार के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर से नोटरी बयान हल्फी लगाकर गलत आरोप लगाया जा रहा है और हमारे गांव के कोटेदार को परेशान किया जा रहा है। दिये गये नोटरी को लेकर पूर्ति निरीक्षक द्वारा जांच किया गया है जिसमें हस्ताक्षर फर्जी मिला है।उसके बावजूद भी लगातार शिकायतें की जा रही है जो आरोपी निराधार है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया गया

Advertisement

इस मौके पर कोटेदार प्रेमलता,जनार्दन यादव,सुदर्शन यादव,सत्येंद्र सिंह, रवि कुमार गौड़, छोटेलाल,उमेश यादव,अशोक सिंह,गिरिजेश आदि लोग मौजूद रहे।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi