Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: कार ने वाइक सवार को ठोकर मारते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में घूसा! एक की मौत, पांच गम्भीर रुप से घायल

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Feb 14, 2024, 7:53 PM IST • अब तक 87 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • मौके पर पहुची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एन एच 28 पगरा गांव के सामने ओवरटेक करते समय कार ने मोटरसाइकिल को ठोकर मारते हुए आगे चल रही ट्राली-ट्रैक्टर में पिछे से घुस गयी। जिससे कार में सवार एक युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तथा मोटरसाइकिल सवार सहित 5 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के गांव मरखा पिपरा मोतिहारी निवासी संतोष पाण्डेय पुत्र हृदयानंद पाण्डेय जो अपने कार नम्बर डीएल 12 सीई 6515 से अपने पत्नी पूजा देवी 35 वर्ष, पुत्री जिया पाण्डेय 16 वर्ष व पुत्र आंसू पाण्डेय 11 वर्ष को दिल्ली से अपने गांव जा रहा था कि कोतवाली के गांव पगरा के पास ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार कलामुद्दीन पुत्र मजरुलाह व मजरुलाह पुत्र मोहम्मद इशाक को ठोकर मारते हुए आगे चल रही ट्राली-ट्रैक्टर में पीछे से घुस गयी जिससे कार सवार जीया पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गयी तथा पांच लोगों गम्भीर रुप से घायल हो गये।

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव व वाहनों को कब्जे में लेते हुए गम्भीर रुप घायल पांच लोगों को सीएचसी हाटा लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देख चिकित्सकों ने सभी घायलों को गोरखपुर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi