News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: तेज आंधी बारिश में 33 केवी कसया पडरौना लाइन ब्रेकडाउन! लाईनमैनों की कड़ी मशक्कत से 8 घंटे में शुरू हुई सप्लाई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 4, 2023  |  2:06 PM

83 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: तेज आंधी बारिश में 33 केवी कसया पडरौना लाइन ब्रेकडाउन! लाईनमैनों की कड़ी मशक्कत से 8 घंटे में शुरू हुई सप्लाई

पडरौना/कुशीनगर। तेज आंधी बारिश के चलते विद्युत उपकेंद्र पडरौना सुबह 3:00 बजे पूरी तरह बंद हो गया। तत्काल ही लाईनमैनों की टीम पेट्रोलिंग के लिए निकल गई बारिश में भी लाईनमैनों ने लाइन की पेट्रोलिंग की जिसमें रविंद्रनगर में 33 केवी लाइन पर अर्जुन की डाली तार पर गिरी थी जिससे डिस्क भ्रष्ट हो गया था। इसके अतिरिक्त बाड़ी पुल पर बास गिरा था तथा सागवान के बगीचे में कई पेड़ गिरे थे। पेड़ के डाल कटवा कर डिस्क लगवा कर तार खिंचवाकर सुबह 11:00 बजे सप्लाई बहाल हो पाई।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस संबंध में अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण 33 केवी लाइन जो कसया से पडरौना तक पेड़ों के बीच से होकर जाती है,पेड़ गिरने से ब्रेकडाउन हो गई थी जिसे सही कराकर सप्लाई बहाल कर दी गई है। आधी बारिश में भी लाइनमैनो ने कड़ी मेहनत की जिससे फॉल्ट खोजकर सप्लाई सुचारू कराई जा सकी। लाईनमैनों की टीम में अनिल तिवारी,राजेश पांडे, रमाकांत,अनिल पाल, संजय साहनी,धनंजय मिश्रा,दीपक,राजेश कुशवाहा आदि रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking