कुशीनगर। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत 2025 अभियान के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोगों द्वारा प्रोटीनयुक्त पोषण सामग्री दी जा रही है उसे खाकर रोगी शीघ्र स्वस्थ हो जाता है। जो भी निक्षय मित्र बने है, वे मरीज से सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी नियमित लेते रहे। इससे मरीज का आपसे भावनात्मक जुड़ाव हो जायेगा। जिससे वह अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को खुलकर बताने लगेगा। फिर हमारा दायित्व है कि उसकी समस्याओं का निराकरण करा दे। श्री मिश्र ने कहा कि समाज के सक्षम व्यक्ति को आगे आकर इस पुनीत कार्य का भागी बनना चाहिये। ताकि आमजनमानस के सहयोग से प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त 2025 के सपने को साकार किया जा सके।
सम्मानित होने वालों में रोटरी क्लब कुशीनगर,नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान कुशीनगर,मारवाड़ी युवा मंच हाटा,डॉ राजीव मिश्र,डॉ विकास गुप्ता,डॉ के.पी.गौड़,डॉ अजय शुक्ला,डॉ अमृता राय,डॉ द्वारिका,डॉ संतोष यादव,होमियो चिकित्सक हाटा डॉ विपिन सिंह,डॉ विनोद कुमार गुप्ता,जगदीश सेवा न्यास गौरी श्रीराम,वरिष्ठ समाजसेवी रमेश भारद्वाज,एस एल एम स्कूल के प्रबन्धक अविनाश मिश्र, अध्यापक अवनीश कुशवाहा, सामाजिक कार्यकत्री अंजली मिश्रा, समाजसेवी मोनू जिंदल, कपड़ा व्यवसायी अजित यादव, दवा व्यवसायी पंकज श्रीवास्तव, स्वास्थ्य कर्मी रमेश प्रसाद त्रिपाठी, राकेश सोनकर, विवेक यादव, विशाल जयसवाल, निशांत मिश्र, आशुतोष कुमार मिश्र, राजीव राय,सुमन्त कुमार शुक्ल,रजनीश त्रिपाठी,प्रधान राधेश्याम,साहिल अहमद, अजीम आलम,नलिन सिंह, प्रशांत सिंह आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम में आये आगतुंको का स्वागत एवं आभार जिलाक्षयरोग अधिकारी डॉ एस. एन.त्रिपाठी ने किया।संचालन एसटीएलएस आशुतोष मिश्र ने किया।
इस दौरान ज्वाइन मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, उप जिला मजिस्ट्रेट,डब्लू एच ओ सलाहकार डॉ दीपक चतुवेर्दी,जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुपम मिश्र,पीपीएम नितेश राय, अमित राय,सभासद प्रतिनिधि मनीष रूंगटा,आशीष आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…