Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: शिल्पकारों व कारीगरों को मिलेगा 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण

न्यूज अड्डा कसया
Aug 3, 2023, 5:30 PM IST • अब तक 115 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • 10 अगस्त 2023 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय नरकटिया बुजुर्ग सपहा रोड नवल एकेडमी स्कूल के सामने किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर अपना आवेदन कर सकते है

सपहा/कुशीनगर । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ए0के0 पाल ने बताया कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा “माटीकला कौशल विकास योजना के अन्तर्गत जनपद के माटीकला के कामगारों/शिल्पकारों को 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाये जाने का निर्णय लिया गया है। योजनान्तर्गत माटीकला के ऐसे कामागार/ शिल्पकार जिनके परिवार का कोई सदस्य पूर्व में किसी विभाग/संस्था द्वारा माटीकला शिल्पकारी का प्रशिक्षण प्राप्त न किये हों तथा जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच है, को निःशुल्क 15 दिवस का शिल्पकारी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा तथा प्रशिक्षण अवधि में रू0 250.00 प्रति दिन की दर से प्रशिक्षुवृत्ति भी प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को दिया जाएगा। इस हेतु जनपद के इच्छुक कामगार/ शिल्पकार जो प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है वे 10 अगस्त 2023 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय नरकटिया बुजुर्ग कसया सपहा रोड नवल एकेडमी स्कूल के सामने किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर अपना आवेदन कर सकते है। योजना के तहत एक परिवार के एक ही कामगार/शिल्पकार पात्र होगें।

Advertisement

कार्यालय में फार्म जमा करते समय पासपोर्ट साईज का एक फोटो आधार जाति निवास, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति जमा करना अनिवार्य होगा।

न्यूज अड्डा कसया

रिपोर्टर: कसया, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi