Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: चाकू मारकर बेटे ने कर दी मां की हत्या, पढ़े पूरी खबर

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Sep 13, 2023, 9:27 PM IST • अब तक 191 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकटिया टोला गड़ेरीपट्टी मे बुधवार को देरशाम एक 24 वर्षीय युवक द्वारा अपनी मां के पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी ।सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने युवक को चाकू सहित गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकटिया टोला गड़ेरीपट्टी निवासी श्रीकान्त प्रसाद की पत्नी मंजू देवी(49वर्ष)को उनके पुत्र दीपलाल भारती उम्र 24 वर्ष ने नशे की हालत में बुधवार को देर शाम सब्जी झिलने वाले चाकू से पेट में दो बार वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।उसके पति व गांव के अन्य लोगों ने गंभीर रूप से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा ले गये।जहां चिकित्सकों ने घायल मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया।मृतका अपने पीछे अपराधी पुत्र के अलावा तीन पुत्रियों को छोड़कर चल बसी।मृतका की पुत्री मनीषा की शादी हो चुकी है जो अपने घर पर चलीं गई है।जबकि आशमानी उम्र 16 वर्ष व मनोरमा उम्र 12 वर्ष अनाथ हो गई।इस प्रकार की घटना से गांव सहित आसपास के लोगों मे मातम का माहौल है।सभी लोग इस अमानवीय घटना की निन्दा कर रहे है।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi