News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एन0 एच0 एम0 संविदा कर्मचारी का जिला सम्मेलन आज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 19, 2023  |  8:08 AM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एन0 एच0 एम0 संविदा कर्मचारी का जिला सम्मेलन आज

साखोपार।उ0 प्र0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ इकाई कुशीनगर के तत्वावधान में आज शनिवार को दिन में 2 बजे से रविन्द्रनगर स्थित जिला पंचायत के सभागार में एन.एच.एम. संविदा कर्मचारियों का जिला सम्मेलन आयोजित होना है।जिसमें जनपद के संविदा चिकित्स‌क,आ. वी० एस० केo संवर्ग,बी.पी.एम.यू. सवंर्ग,टी. वी. संवर्ग,ए.एन.एम. संवर्ग,सी. एच.ओ.,एल.टी.,फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स आदि एवं एम.सी. एच. विंग जिला चिकित्सालय व राजकीय मेडिकल कालेज के समस्त एन. एच. एम. संविदा कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे जिसमें संगठन पुर्नगठन व कर्मचारी समस्या पर विचार होगा।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह,प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती,प्रदेश संगठन मंत्री जावेद खान उपस्थित रहेंगें।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. सुरेश पटारिया मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभुनन्दन उपाध्याय जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कुशीनगर करेंगे।

उक्त कार्यक्रम की जानकारी उ0प्र0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कमार पाण्डेय ने दी ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking