Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने किया बुद्धा घाट व पाथवे का निरीक्षण

न्यूज अड्डा कसया
Jan 8, 2024, 5:17 PM IST • अब तक 178 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • घाट के आसपास खाली स्थानों पर मियावाकी पद्धति से पौधरोपण कर ग्रीन बेल्ट एरिया का विकास करें।:डीएम
  • निरंतर साफ सफाई कराने, घाट एवं पाथवे के सौंदर्यीकरण के डीएम ने दिए निर्देश

कुशीनगर। कुशीनगर स्थित बुद्धा घाट (रामाभार स्तूप के निकट) हिरण्यवती नदी घाटों पर बने पाथवे का निरीक्षण जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा किया गया।जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद कुशीनगर के ई.ओ. शैलेंद्र मिश्र से बुद्धा घाट व नदी के निकट कराए गए विकास परक निर्माण कार्यों एवं आसपास की साफ सफाई की जानकारी ली। घाट पर अच्छी साफ सफाई और चल रहे मोटर बोटिंग पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा की यहां पानी रुकने की उचित व्यवस्था करे जिससे की बोटिंग लगातार हो सकें। जिलाधिकारी ने पाथवे के इर्द गिर्द निरंतर साफ सफाई कराने तथा हिरण्यवती नदी में उगने वाले जलकुंभी व शैवालों को साफ सफाई कराते हुए सौदर्यीकरण कर उत्कृष्ट, दर्शनीय, रमणीक स्थल बनाने हेतु ई.ओ. कुशीनगर को निर्देशित किया। उन्होंने नदी में नियमित रूप से साफ पानी बने रहने तथा साफ सफाई के प्लान पर विस्तृत चर्चा की तथा विशेषज्ञों के सलाह उपरांत विस्तृत कार्य योजना बनाकर समक्ष प्रस्तुत करने के भी निर्देश ईओ कुशीनगर को दिए। उन्होंने कहा की हम सब को मिलकर बुद्धा घाट, हिरण्यवती नदी का सर्वांगीण विकास कर पर्यटन एवं आकर्षण का केंद्र बनाना है।

उन्होंने कहा की इसकी नियमित रूप से उचित साफ सफाई होनी चाहिए ताकि पर्यटन हेतु आए पर्यटकों और आस पास के निवासियों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बन सकें। पर्यटन के क्षेत्र में यहां अपार संभावनाएं हैं जिसे हम सब को मिलकर विकसित करना है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा घाट के आसपास खाली स्थान पर मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण या पौधरोपण कर ग्रीन बेल्ट एरिया का विकास करने हेतु ईओ और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया को निर्देश दिया गया।

Advertisement

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, तहसीलदार कसया नरेंद्र राम, अधि0 अधि0 कुशीनगर शैलेंद्र मिश्र, लेखपाल निलेश रंजन तथा सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

न्यूज अड्डा कसया

रिपोर्टर: कसया, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi