News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: लोक सभा निर्वाचन 2024 हेतु व्यय होने वाली सामग्रियों के दृष्टिगत राजनैतिक दलों के साथ डीएम ने की बैठक

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 8, 2024  |  5:15 PM

76 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: लोक सभा निर्वाचन 2024 हेतु व्यय होने वाली सामग्रियों के दृष्टिगत राजनैतिक दलों के साथ डीएम ने की बैठक
  • निर्धारित दरों में आपत्ति की दशा मे राजनीतिक दल दो दिन में प्रस्तुत करें आपत्ति- डीएम

कुशीनगर। लोकसभा सामान निर्वाचन 2024 में निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार प्रसार हेतु व्यय होने वाले सामग्रियों की दर निर्धारण हेतु जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में समस्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय दलों के अध्यक्ष मंत्रियों के साथ आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

बैठक दौरान सामग्रियों के दर निर्धारण से संबंधित सभी जानकारी तथा सूची राजनीति दलों के प्रतिनिधियों को देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित दरों में यदि किसी भी प्रकार की आपत्ति हो तो दो दिन के अंदर अपनी आपत्ति निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्वागत द्वार निर्माण,पंडाल,सभा स्थल,फूल माला,बुकें कपड़े का बैनर सहित कुल 69 सामग्रियों हेतु की गई दरों के निर्धारण की सूची सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराए जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर निर्वाचक नामावलियों के संक्षित पुनरीक्षण कार्य के सम्बन्ध में भी राजनीतिक दलों से जानकारी देते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा भी की गई।उन्होंने कहा की हमारा लक्ष्य है आगामी चुनाव के दृष्टिगत सभी अर्ह युवा को मतदाता सूची में जोड़ना तथा मृतक व्यक्तियों का विलोपन करते हुए सबसे शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना। निर्वाचन से संबंधित कोई भी परेशानी हो तो तत्काल मुझे या अपर जिलाधिकारी को अवगत करा सकते है।

इस अवसर पर राजकुमार सिंह जिला अध्यक्ष इंडियन नेशनल कांग्रेस, केशव नाथ उपाध्याय जिला संयोजक भाजपा, रितेश कुमार सागर जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, अयोध्या लाल श्रीवास्तव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जिला मंत्री मोहन प्रसाद गौंड, शुकरुल्लाह अंसारी जिला महासचिव समाजवादी पार्टी, आशुतोष कुमार वर्मा वरिष्ठ कोषाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मुहम्मद जफर, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार , ए आर ओ मोहम्मद अजिम, अधि0 अभि0 लोक निर्माण विभाग, सहायक श्रमायुक्त विजय प्रताप यादव, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking