News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में सम्मिलित होने हेतु जनपद वासियों से डीएम ने की अपील

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 18, 2024  |  5:51 PM

72 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में सम्मिलित होने हेतु जनपद वासियों से डीएम ने की अपील
  • सभी पत्रकार बंधु सक्रियता से मतदातागणों को मतदान हेतु करें प्रेरित- डीएम
  • डीएम ने पत्रकार बंधुओं से वार्ता कर जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु लिए सुझाव
  • बैठक दौरान सभी से व्यक्तिगत रूप से प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रयास किए जाने की की गई अपेक्षा
  • जनपद का मतदान प्रतिशत प्रदेश में बढ़ाने हेतु किए जायेंगे कारगर उपाय – डीएम

कुशीनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 1. 30 बजे सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओ के साथ एक वार्ता/ बैठक संपन्न हुई। जिसमे जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओ से कुशीनगर में मतदान प्रतिशत वोटर टर्नआउट को बढ़ाने हेतु किए जाने वाले कारगर उपाय तथा सुझाव को बड़ी गंभीरता से सुना और विचार विमर्श किया।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपस्थित पत्रकारगणों को अवगत कराया की मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है, उन्होंने कहा की सभी मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों पर शामियाना टेंट तथा पेयजल की उचित व्यवस्था की जायेगी।

मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने बताया कि पिछले 2019 के लोकसभा सामान्य निर्वाचन में कुशीनगर में मत प्रतिशत औसत 58.66 % है तथा प्रदेश में औसत मत प्रतिशत 59.21% है इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन 2022 में कुशीनगर में औसत मत प्रतिशत 58.07 % तथा प्रदेश मत प्रतिशत औसत 60.67 % रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कुशीनगर के समस्त मतदाता सूची में दर्ज दिव्यांगजनों तथा वृद्ध जनों को मतदान करने हेतु प्रेरित करना है तथा कुशीनगर के प्रवासी मतदाता गण जो जीविकोपार्जन हेतु बाहर अन्य प्रदेशों में हैं उन्हें लोकतंत्र के महापर्व में सम्मिलित होने हेतु उपाय किए जायेंगे। उन्होंने कहा की हम सभी को मिलकर कुशीनगर के मतदाता को लोकतंत्र के इस महापर्व में सम्मिलित होने हेतु जागरूक बनाना है कुशीनगर में सर्वश्रेष्ठ मतदान की परंपरा बनाते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए सभी उपायों पर पहल करने की योजना बनाई जा रही है । जिला निर्वाचन अधिकारी ने कुशीनगर के मतदाता गणों से अपील की है कि सारे कार्यों को छोड़कर पहले मतदान अवश्य करें तथा इस लोकसभा के चुनाव में कुशीनगर का मतदान प्रतिशत इतना बढ़ाना है कि वह सारे रिकॉर्ड को तोड़ दे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा तथा ब्लॉकवार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ अभियान के साथ-साथ जागरूकता रैली /प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जाएगा । प्रवासियों के लिए मनोहर पाती/ निमंत्रण पत्र लिखा जाएगा, प्रार्थना सभा में मतदाता शपथ भी दिलाई जाएगी, युवक मंगल दल तथा अन्य ग्रामों में जाकर मतदान करने हेतु ग्राम वासियों को प्रेरित करेंगे उन्होंने समस्त पत्रकार बंधुओ से यह अनुरोध किया है की 1 जून को होने वाले इस चुनाव में आप सभी अपनी सक्रीयतापूर्वक योगदान दें तथा मतदाताओं को जागरूक करें ताकि मतदेय स्थलों पर पहुंचकर सभी मतदाता गण अपने अधिकार का प्रयोग कर सके और अपनी इच्छा अनुरूप सही प्रत्याशी का चुनाव कर सके। यह हम सब की जिम्मेदारी है की कुशीनगर में लोकसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत प्रदेश भर में रिकॉर्ड तोड़े इसी के साथ-साथ वोटर अवेयरनेस कैंपेन भी चलाए जाएंगे मतदाताओं को पंक्ति में खड़े रखने हेतु टेंट कैनेपी तथा कुछ कुर्सियों की व्यवस्था भी की जाएगी मॉडल आदर्श बूथों पर सेल्फी प्वाइंट लगाया जाएगा।

हर ग्राम सभाओं में कार्यरत कोटेदार, रोजगार सेवक , ग्राम विकास अधिकारी, लेखपाल ,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व आशाओं के माध्यम से लोगो में मतदान करने के लिए जागरुक एवं प्रेरित करने का कार्य किया जायेगा।जिससे कोटेदार के राशन लेने आए लोगो को यह मालूम हो की पहले मतदान करे फिर कोई अन्य कार्य करे। सोशल मीडिया के माध्यम से वोट अपील, वोटर अवेयरनेस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार, मतदान करने हेतु जागरूक संदेश आधी प्रचारित प्रसारित किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र, अपर जिला सूचना अधिकारी राहुल कुमार, सम्मानित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जिला प्रभारी, पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking