Wednesday, 25 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय युवती का शव, क्षेत्र में सनसनी• गैंगस्टर एक्ट में अंतर प्रांतीय वांछित एकलाख अली गिरफ्तार, गोवध समेत तीन मुकदमे दर्ज• भाजपा ने दीपक कुमार पांडेय को सौंपी सोशल मीडिया की कमान, पत्रकारों में खुशी की लहर• आईपीएल चीनी मिल खड्डा के पेराई सत्र का विधि-विधान से हुआ शुभारंभ• अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापा, जांच टीम को देख भागे संचालक, एक सेंटर सील
Advertisement

कुशीनगर: किसान बैंक खाते से करा लें आधार सीडिंग, अन्यथा नहीं आएगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किश्त

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 4, 2023, 6:49 PM IST • अब तक 228 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जनपद के लगभग 24000 किसानों के खाते में उनका आधार ना जुड़ा होने के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किश्त उनके खाते में आना संभव नहीं होगा।

इसके लिए किसानों को अपनी बैंक शाखा में संपर्क कर आवेदन एवं सहमति देना होगा। विकल्प के तौर पर ऐसे किसान अपने नजदीकी डाकघर में नया खाता भी खुलवा सकते हैं जिसमें उन्हें आधार जुड़े खाते की सुविधा प्राप्त हो जाएगी। इन सभी किसानों से डाक विभाग द्वारा पोस्टमैनों के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा ऐसे सभी किसानों की सूची क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से पंचायत भवनों पर चस्पा की जा रही है।

Advertisement

किसान भाई एक बार सूची का अवलोकन करने का कष्ट करें और यदि सूची में उनका नाम हो तो तत्काल अपनी बैंक शाखा या नजदीक के डाकघर पर संपर्क कर सकते है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi