Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: पराली जलाने पर लगेगा जुर्माना

न्यूज अड्डा डेस्क
Sep 27, 2023, 6:56 PM IST • अब तक 62 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • खरीफ उत्पादकता गोष्ठी फसल अवशेष प्रबंधन एवं तिलहन मेले का हुआ आयोजन

कुशीनगर। जिला पंचायत परिसर में जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी फसल अवशेष प्रबंधन एवं तिलहन मेले का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की गई।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों यथा उद्यान गन्ना पशुपालन एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कृषकों को तिलहन फसलों के उत्पादन एवं पराली प्रबंधन पर नवीनतम जानकारियां प्रदान की। इस मौके पर किसानों को तोरिया के मिनी किट वितरण किए गए एवं प्रतीकात्मक रूप में फार्म मशीनरी बैंक एवं कस्टम हायरिंग सेंटर की चाबी प्रदान की गई। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने किसानों को सोलर पंप योजना के विषय में अवगत कराया।

Advertisement

पराली प्रबंधन के संबंध में उप कृषि निदेशक ने यंत्रों पर अनुदान के विषय में जानकारी प्रदान की। साथ ही किसानों से पराली ना जलाने एवम पराली गलाने के लिए बायो डिकंपोजर का प्रयोग की अपील की गई। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 7 एफपीओ का चयन इंडियन ऑयल कंपनी द्वारा धुरियापार गोरखपुर में लगाए जा रहे बायो एनर्जी संयंत्र के लिए परआली इकट्ठा करने के एग्रीगेटर के रूप में किया गया है। किसान अपनी परली इन्हें उपलब्ध करा कर पराली जलाने से बच सकते हैं यह भी अवगत कराया गया की पराली जलने की घटना पर किसानों पर जुर्माने की कार्यवाही भी की जा सकती है।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में सभी कृषकों से इस प्रकार की गोष्ठी एवं मेलों में प्रतिभाग कर नवीनतम जानकारी प्राप्त करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जिला कृषि अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी जिला गन्ना अधिकारी एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi