News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गंगेश्वर अध्यक्ष व अनुराग बने महामंत्री…पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की हनुमान इंटरमीडिएट कालेज में हुई बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 20, 2023  |  5:18 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गंगेश्वर अध्यक्ष व अनुराग बने महामंत्री…पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की हनुमान इंटरमीडिएट कालेज में हुई बैठक

पडरौना/कुशीनगर।पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक रविवार को हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना के परिसर में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तहसील इकाई का गठन किया गया तथा पत्रकारहित व समस्याओं पर चर्चा की गई।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करता रहा है। पत्रकारों को सुख दुख में पदाधिकारियों का शामिल होना जरूरी है। जिलाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों के साथ भेदभाव किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकारों के हित के लिए पीपीए सदैव संघर्ष करता रहा है।
बैठक को जयप्रकाश यादव गुप्ता,अरुण गुप्ता,आलोक दुबे,दीपक राय,गिरिचंद पांडेय आदि ने संबोधित किया। संचालन वीरेश राय ने किया।

बैठक में सर्व सम्मति से पडरौना तहसील अध्यक्ष गंगेश्वर त्रिपाठी प्रिंस, संरक्षक मनोज चौबे, सहसंरक्षक सुनील मिश्रा, महामंत्री अनुराग मिश्र,मंत्री संतोष वर्मा,आफताब आलम,दीपू दीक्षित,वेद प्रकाश तिवारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा, उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, प्रद्युम्न दुबे,तेज नारायण श्रीवास्तव,अख्तर सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष मनीष सिंह, मीडिया प्रभारी उपेंद्र कुशवाहा को मनोनीत किया गया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष कसया अजय त्रिपाठी,उपाध्यक्ष शैलेश सिंह,अनिल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking