कसया/कुशीनगर । कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली राजा में ग्रामप्रधान द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य मे उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस और भ्रष्टाचार मुक्त निर्माण कार्य की धज्जियाँ उड़ाया जा रहा है। मानक की बात तो यहाँ बेमानी है। निर्माण कार्य में मानक की बात करें तो किसी भी पक्का निर्माण में मोरंग बालू देखने को नही मिल रहा है।चाहे नाली निर्माण हो या तालाब का सुंदरीकरण हो या बाउंड्रीवाल का निर्माण हो हर जगह तीन नंबर का ईट और सफेद बालू या सिल्ट का प्रयोग किया जा रहा है, तथा 6/1व 7/1के मसाले से जोड़ाई का काम करा रहे हैं, जिसके खिलाफ ग्रामीणों द्वारा पूर्व में कई बार तहसील से लेकर जिले तक अधिकारियों को लगभग 2वर्ष पहले से शिकायती पत्र दिया जा रहा है,लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती l
वर्तमान में ग्रामसभा में इंटरलॉकिंग व आरसीसी सड़क बनाने के लिए दोनों तरफ दीवाल का निर्माण कार्य हो रहा है, जहाँ पर पुराना ईट ही लगाया जा रहा है,तो वहीं सफेद बालू व शिल्ट मसाला से जोड़ाई का कार्य हो रहा हैं।लेकिन कोई अधिकारी इस घटिया निर्माण कार्य पर तवज्जो नहीं दे रहा है l ग्रामीण भी शिकायत कर के अब थक चुके हैं।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…