News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आई 0टी0 आई0 में द्वितीय चरण के प्रवेश परिणाम घोषित…प्रवेश की अंतिम तिथि 17 अगस्त की गयी है निर्धारित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 11, 2023  |  6:47 PM

82 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आई 0टी0 आई0 में द्वितीय चरण के प्रवेश परिणाम घोषित…प्रवेश की अंतिम तिथि 17 अगस्त की गयी है निर्धारित

कुशीनगर। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पड़रौना दीपक कुमार यादव ने अवगत कराया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई०टी०आई०) में सत्र 2023-24 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2023-25 (दो वर्षीय) का द्वितीय चरण का प्रवेश परिणाम घोषित किया गया है। चयन परिणाम के सम्बंध में दिशा-निर्देश भी दिए गये है। प्रधानाचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in अथवा http://www. upvesd.gov.in/dte पर देखें।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

द्वितीय चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि 17.08.2023 तक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थी अवकाश के दिन भी अपना प्रवेश करा सकते है प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगा। अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर क्लिक करें, एवं अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि अंकित करें। यदि अभ्यर्थी का प्रवेश हुआ है, तो उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिन्ट वह प्राप्त कर सकता है।. अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिये गये मोबाइल नम्बर पर चयनित अभ्यर्थी को उसके प्रवेश की सूचना एसएमएस द्वारा भी दी जा रही है। प्रवेश न होने की दशा में उसकी रैंक सूचना सहित प्रदर्शित होगी तथा अभ्यर्थी को अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी।

प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंक पत्रों की प्रति एवं उनकी एक एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बंधित प्रवेशित संस्थान के प्रधानाचार्य से अन्तिम निर्धारित तिथि के पूर्व सम्पर्क करके संस्थान में उप्लब्ध प्रवेश लिस्ट से जाँच करवाने के उपरान्त अपना प्रवेश ले लें।न अभ्यर्थी बुलावा पत्र में अंकित विवरण के अनुसार राजकीय संस्थान में प्रवेश के समय अपग्रेडेशन प्रक्रिया में भाग लेने की स्थिति के अनुसार FREEZE (स्थिर) एवं FLOAT (विस्थापित ) उपरोक्त दोनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करते हुए प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर सकते है। रा०औ० प्रशि०संस्थान पडरौना / हाटा / कसया म० / सेवरही की समस्त प्रवेश प्रक्रिया नोडल संस्थान पडरौना में सम्पन्न होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking