News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गांव आए अंतर्राष्ट्रीय बाक्सिंग कोच का सम्मान, फूलमालाओं से लादा

सुनील नीलम

Reported By:

Dec 16, 2023  |  6:56 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गांव आए अंतर्राष्ट्रीय बाक्सिंग कोच का सम्मान, फूलमालाओं से लादा
  • जूनियर भारतीय बाक्सिंग टीम के कोच हैं सिकंदर
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम ने जीते 17 पदक

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के बरवाराजापाकड़ निवासी व भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर काशीपुर उत्तराखंड में बतौर बाक्सिंग कोच तैनात सिकंदर पटेल बीते 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक अर्मेनिया देश के येरेवान शहर में आयोजित आईबीए वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में भारतीय जूनियर टीम के साथ बतौर कोच साथ गए थे। जहां भारतीय टीम ने कुल 17 पदक जीत 51 देशों की उक्त प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त कर देश का मान बढ़ाया। सिकंदर ने जनपद का प्रदेश, देश व अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर व गांव आने पर ग्रामीणों ने उत्साह से फूलमालाओं से लाद कर सम्मानित किया।
भारतीय दल में कुल 24 खिलाड़ी, एक हेड कोच, तीन कोच जिसमें सिकंदर पटेल शामिल रहे, एक फिजियोथेरेपिस्ट व एक डाक्टर थे। सिकंदर पटेल ने बताया कि आठ वर्षों के बाद आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय जूनियर खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 9 रजत व पांच कांस्य पदक जीत अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बूते देश ने चौथा स्थान प्राप्त किया। भारतीय टीम के इस प्रदर्शन व सिकंदर पटेल की उपलब्धि पर उनके गांव आने पर शनिवार को ग्रामीणों ने मिठाई खिला व फूलमाला पहनाकर कर सम्मानित किया। इस दौरान पिता हरिहर पटेल, माता मंजू पटेल, ओमप्रकाश जायसवाल, नंदलाल चौहान, एडवोकेट धर्मवीर भारती, जितेंद्र वर्मा, प्रमोद चौहान, नन्दू वर्मा, पंकज वर्मा, डा. नन्दू गुप्ता,  रमेश चौहान, राजा पटेल, मुरारी पटेल, रिजवान अली, भरत पटेल, लल्लन चौहान आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking