News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जनपद में ईद उल फितर के दृष्टिगत नामित किए गए मजिस्ट्रेट

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 8, 2024  |  4:51 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनपद में ईद उल फितर के दृष्टिगत नामित किए गए मजिस्ट्रेट
  • 11 अप्रैल को समस्त मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में रहेंगे भ्रमणशील
  • सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु 02 पर्यवेक्षक, 19 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट,13 जोनल,37 सेक्टर मजिस्ट्रेट की हुई है तैनाती

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ईद उल फितर दिनांक 11 अप्रैल को चंद्रदर्शन के अनुसार मनाए जाने के दृष्टिगत उक्त त्योहार पर विशेष सतर्कता बरतते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु 11 अप्रैल के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट /जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट, नगर निकाय क्षेत्रवार/ तहसील / पुलिस चौकीवार नियुक्त किए हैं।

आपके लिए और..- ‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया...

जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र कसया, सम्पूर्ण नगर क्षेत्र कसया, नगर क्षेत्र फाजिलनगर, सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र तमकुहीराज, व नगर क्षेत्र तमकुही, दुदही व सेवरही,सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र हाटा,पडरौना, संपूर्ण नगर क्षेत्र सुकरौली, मथौली, हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में वरून सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी, को नामित किया है। इसी प्रकार संपूर्ण तहसील व नगर क्षेत्र पड़रौना, सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र कप्तांगनगंज, नगर क्षेत्र कप्तानगंज, सम्पूर्ण नगर क्षेत्र रामकोला, सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र खड्डा, नगर क्षेत्र छितौनी, हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में अनिल कुमार डिप्टी कलेक्टर को पर्यवेक्षक अधिकारी नामित किया गया है।

सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में 19 अधिकारियों को नामित किया गया है जिसके अंतर्गत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया, उप जिलाधिकारी गण तहसीलवार व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी नामित किए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में कुल 13 अधिकारियों को नामित किया है, जिसके अंतर्गत तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों को नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने इसके अलावे 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट को पुलिस चौकी वार, कस्बा चौकी वार, प्रमुख चौक वाइज नामित किये हैं जो जनपद स्तरीय/विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी हैं।

रिजर्व में 03 जोनल व 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किये है।

जिलाधिकारी ने समस्त कार्यक्रम के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के नोडल अधिकारी के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट को नामित किया है। उन्होंने मजिस्ट्रेट गण को निर्देशित किया है कि अपने अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लेंगे की सार्वजनिक स्थल पर अत्यधिक भीड़ के दृष्टि गत वहां कोई विवाद ना हो तथा सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे यदि कोई शांति व्यवस्था में बाधा आती है तो उसके संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को तत्काल अवगत कराएं तथा उक्त के संबंध में उप जिला मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर वस्तु स्थिति से भी अवगत कराएंगे तथा संबंधित चौकी क्षेत्र/थाना क्षेत्र में ही उपस्थित रहेंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि जनपद में वर्तमान समय में धारा 144 लागू है सार्वजनिक स्थल पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। उन्होने सभी को निर्देशित किया है कि दिनांक 11 अप्रैल को समस्त मजिस्ट्रेट अपने चौकी क्षेत्र थाना क्षेत्र में भ्रमण सील रहेंगे, तथा आवश्यकतानुसार संबंधित एवं थाना प्रभारी को सूचना देते रहेंगे। यदि कोई समस्या होती है तो तत्काल पुलिस अधीक्षक /जिलाधिकारी को अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए कलेक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसका न0 05564-240590 है, कंट्रोल रूम के प्रभारी विनय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0न0 7518024041 व आलोक प्रियदर्शी जिला पंचायत राज अधिकारी मो0न0 7834948507 को बनाया गया है जो अपने अपने स्टाफ के साथ कंट्रोल रूम में उपस्थित रहेंगे तथा प्रत्येक अधिकारियों को फोन कर उनकी लोकेशन प्राप्त कर अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराएंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन
ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन

पनियहवा बाल्मीकि नगर रेलखंड के भपसा रेल पुल पर हादसा, वंदे भारत समेत कई…

सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े
सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े

हाटा कुशीनगर। नगर स्थित एक लान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के…

सांड के उत्पात से ग्रामीण परेशान
सांड के उत्पात से ग्रामीण परेशान

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में बिगत…

‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया थाने में जमे वरिष्ठ उप निरीक्षक, उठने लगे सवाल
‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया थाने में जमे वरिष्ठ उप निरीक्षक, उठने लगे सवाल

कुशीनगर। पुलिस विभाग में स्थानांतरण आदेश का पालन आमतौर पर तत्काल कराया जाता है,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking