News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स और वाहन चालकों को किया गया जागरूक

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 8, 2024  |  5:38 PM

195 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स और वाहन चालकों को किया गया जागरूक
  • स्वीप कार्यक्रम के तहत वाहन चालकों और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स को उपभोक्ताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के दिए निर्देश
  • ईंधन स्टेशनों पर व्यापक मतदान प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर, बैनर एवं स्टैण्डी आदि लगाने के दिए गए निर्देश
  • डिलीवरी वाहनों पर बैनर लगाकर उपभोक्ताओं को करे मतदान हेतु प्रेरित

कुशीनगर। मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कुशीनगर कार्यालय के सभागार में ‘स्वीप कार्यकम’ के अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदाता जागरूकता हेतु पेट्रोलियम एसोसिएशन, एल०पी०जी० गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं आटो रिक्शा यूनियन के साथ संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

कार्यकम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के समक्ष भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यकम के अन्तर्गत ईंधन स्टेशनों पर व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर, बैनर एवं स्टैण्डी आदि लगाने का निर्देश दिया गया तथा निर्देशित किया गया कि पेट्रोल/डीजल के खरीद हेतु आने वाले उपभोक्ताओं को कुशीनगर में होने वाले लोक सभा सामान्य निर्वाचन भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 01 जून, 2024 को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में अंकित अपने एवं अपने परिवार के साथ उपस्थित होकर मतदान करें। एल०पी०जी० डिस्ट्रिीब्यूटर्स को निर्देशित किया गया कि एल०पी०जी० रिफिल सिलेण्डरों पर मतदान जागरूकता से संबंधित स्टीकर चस्पा करें एवं डिलीवरी वाहनों पर बैनर लगाकर उपभोक्ताओं को मतदान हेतु प्रेरित करें। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कुशीनगर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी एवं चालकों को यात्रियों को मतदान हेतु जागरूक करते हुए दिनांक 01 जून, 2024 को मतदान करने हेतु प्रेरित करें।

कार्यक्रम में मुहम्मद अजीम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, दिलीप कुमार जिला पूर्ति अधिकारी आर०डी० प्रसाद वर्मा आर०आई०, बासदेव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, रमेश चन्द्र तिवारी एवं श्यामबिहारी यादव पूर्ति निरीक्षक, पेट्रोलियम, एल०पी०जी० एवं आटो रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष, आर०पी० सिंह, हर्षवर्द्धन राय कार्यालय अधीक्षक, जीतेन्द्र सिन्हा, विजय कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking