News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मार्ग दुर्घटना में मां व बेटे की दर्द नाक मौत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 27, 2023  |  8:35 PM

171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मार्ग दुर्घटना में मां व बेटे की दर्द नाक मौत

साखोपार।कुबेरस्थान थाने के मठिया नरइपुर में रविवार की शाम लगभग साढ़े छः बजे एक ट्रक ने प्राइवेट कंपनी के जेई की पत्नी व उनके छह वर्षीय पुत्र को रौंद दिया।दोनों की घटना स्थल पर ही मृत्य हो गई।जेई को चोट नहीं लगी है।घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने शिवपुर चौराहे पर पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने उसकी जान बचाई।
कुबेरस्थान के गांव सहजवलिया निवासी 35 वर्षीय जेई विवेक अपनी पत्नी 32 वर्षीय ममता व छह वर्षीय पुत्र मयंक को मोटरसाइकिल पर पीछे बैठाकर अपने गांव जा रहे थे कि मठिया नरइपुर में सामने से आते ट्रक को देखकर वह सड़क से किनारे उतरे।मार्ग के किनारे वर्षा का पानी लगा होने के कारण उनकी बाइक फिसली तो जेई पिच की बाएं व पत्नी व पुत्र दाएं पिच पर गिर गए।इसी बीच ट्रक आ गया और दोनों की पहिया के नीचे दबने से मृत्यु हो गई।इस दौरान चालक ट्रक लेकर भागने लगा लेकिन उसे ग्रामीणों ने कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर में घेर लिया ।क्षेत्र में किसी कार्य से सीओ कुंदन सिंह आए थे।अचानक वह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के आक्रोश से चालक को बचाकर कुबेरस्थान पुलिस को सुपुर्द किया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

सीओ की सूचना पर पहुंची कुबेरस्थान की पुलिस ने ट्रक ड्राइवर व ट्रक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया व शव को पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking