News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jan 4, 2025  |  7:16 PM

111 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत

बोदरवार/कुशीनगर। स्थानीय ग्राम सभा अंतर्गत खेत देखने के लिए गए व्यक्ति को रेलवे ट्रैक से होकर वापस घर आते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत होने का मामला प्रकाश में आया है I सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुड़ गई I

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

प्राप्त समाचार के अनुसार थाना कप्तानगंज अंतर्गत ग्राम सभा बोदरवार निवासी दिवाकर निषाद उम्र लगभग 31 वर्ष पुत्र स्वo सिधारी निषाद चार जनवरी शनिवार के दिन गांव से पूरब में स्थित रेलवे ट्रैक के निकट अपने खेत को देखने के लिए गया हुआ था I और खेत से वापस अपने घर आ रहा था I कि अचानक एक एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई I घटना की सूचना मिलते ही गांव के महिला पुरुष शव देखने के लिए उमड़ पड़े I मृतक की पत्नी सुनीता देवी अपने दो बच्चों निकेश उम्र 15 वर्ष व आर्यन उम्र 12 वर्ष को लेकर पहुंची तो दहाड़ मार मार कर रोने व चिल्लाने लगी I लोग उसे समझा बुझा कर घर भेज दिए I

बाद में लोगों ने शव को रेलवे लाइन से हटाकर किनारे किया जिसके बाद ट्रेन का संचालन शुरू हुआ सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुड़ गए I ग्रामीणों का कहना है कि मृतक काफी गरीब है अब मृतक के बीवी बच्चों का और उसके बूढ़ी बेवा मां का पालन पोषण कौन करेगा I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking