News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ईडीसी पर वोट डालकर लोगो ने की अपने मत की पुष्टि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 11, 2024  |  8:21 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ईडीसी पर वोट डालकर लोगो ने की अपने मत की पुष्टि
  • जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इलेक्शन डेमोंसट्रेशन सेंटर (ईडीसी) का फीता काटकर किया गया उद्घाटन
  • डीएम ने स्वयं उपस्थित लोगो से मतदान करा कर वीवीपीएटी मशीन पर की उसकी पुष्टि व सत्यापन

कुशीनगर । जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में ई.डी.सी. (इलेक्शन डेमोंसट्रेशन सेंटर) का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इसके उपरांत जिला निर्वाचन द्वारा ईवीएम मशीन तथा VVPAT के माध्यम से डमी बैलट पेपर के माध्यम से मतदान करने का तरीका लोगों को बताया गया एवं उपस्थित लोगो ने मतदान भी किया तथा अपने दिए हुए मतदान की गुणवत्ता स्वयं चेक किए। उनके द्वारा कई लोगों से मतदान कर कर यह सत्यापन कराया गया कि जिसको उन्होंने मतदान किया था मतदान उसी को मत पड़ा है, इसकी पुष्टि VVPAT की पर्ची से कराई गई। उन्होंने कहा की सभी तहसीलों पर भी डेमोंसट्रेशन कर जनता को जागरूक करने के दृष्टिकोण से व्यवस्था की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगो में मतदान के प्रति जागरूकता और विश्वसनीयता को बढ़ाना है। मतदान करने के पश्चात लोगों को अपने दिए गए वोट/ मत की चिन्हात्मक पर्ची VVPAT मशीन पर दिखेगी। आपने जिसे भी मत दिया उसकी चिन्हात्मक छायाप्रति मशीन पर देखकर आप संतुष्ट हो सकते है।

इस अवसर पर इलेक्शन डेमोंसट्रेशन केंद्र के प्रभारी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी आलोक कुमार, जिला निर्वाचन कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के समस्त स्टाफ, अधिवक्ता गण तथा जनता दर्शन में आए हुए तमाम जन उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking