News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को प्रधान संघ ने सौंपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 11, 2023  |  7:53 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को प्रधान संघ ने सौंपा ज्ञापन
  • तहसील आपके द्वारा अभियान के तहत सभी लेखपालों और सचिवों की ड्यूटी रोस्टर वाइज लगाई जाए
  • सभी ग्राम प्रधानों की विकास खंड वार ट्रेनिंग करवाई जाए-डीएम

कुशीनगर । कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा की उपस्थिति में प्रधान संघ की बैठक संपन्न हुई।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

प्रधान संघ के अध्यक्ष एवं मंत्री, अन्य सदस्यों द्वारा ज्ञापन दिया गया। जिलाधिकारी के समक्ष प्रधान संघ के अध्यक्ष ने बारी बारी से ग्राम सभा में आने वाली समस्याओं यथा योजना पूर्ण होने के पश्चात भुगतान लंबित होने, लेखपालों ,सचिव की ग्राम में रोस्टर वाइज ड्यूटी, पोषाहार वितरण, कोटेदार के यहां खाद्य सामग्री वितरण ,पंचायत सहायकों के मानदेय,मनरेगा के अंतर्गत पूर्ण कार्यों के लंबित भुगतान के मामले, विकास कार्य कराने के उपरांत सचिवों द्वारा भुगतान रोक देने की समस्या, पंचायत भवनों में लंबित बिजली बिल, जिला नियोजन समिति में प्रधान को सम्मिलित करने ,ग्राम प्रधानों के खिलाफ गलत रूप से अभियोग पंजीकृत करने,भूमि विवाद के निस्तारण हेतु राजस्व विभाग के द्वारा शीघ्र कराने ,शौचालय की धनराशि खाते में पड़े होने के कारण किसी अन्य मद में उपयोग करने, पोखरे की नीलामी का राशि ग्राम पंचायत निधि में जमा न करने, कायाकल्प योजना के अंतर्गत स्कूलों का विकास हेतु जनप्रतिनिधियों के अन्य मदों का उपयोग करने, मिनी स्टेडियम, लार्निंग साइंस लैब,खेल का मैदान का कार्य पूर्ण होने के पश्चात त्वरित भुगतान न होने की समस्या से अवगत कराया।

जिलाधिकारी द्वारा ब्लॉक वार मनरेगा के अंतर्गत पूर्ण किए गए सभी पक्का निर्माण कार्य का भुगतान शासन के नियमानुसार शीघ्र कराए जाने, रोस्टर वाइज लेखपालों और सचिवों की ड्यूटी ग्राम पंचायत में लगाने, आंगनवाड़ी के यहां पोषाहार वितरण और कोटेदार के यहां खाद्य सामग्री के वितरण ग्राम प्रधानों की निगरानी में कराने, पंचायत स्तर पर कार्यरत सभी कर्मियों का भुगतान शीघ्र कराने तथा पंचायत स्तर पर लंबित भुगतानों एवं पोखरी की नीलामी से प्राप्त धनराशि को ग्राम पंचायत निधि में जमा करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत कोई भी कार्य पूर्ण होने के पश्चात भुगतान लंबित न रहे, फर्स्ट कम फर्स्ट आउट के नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए ।वित्तीय अनियमितता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जो ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य हो रहे है, मानक के अनुरूप हो। ग्राम पंचायत स्तर पर तहसील आपके द्वारा अभियान में ग्राम प्रधानों की भूमिका अहम हैl सभी ग्राम प्रधान राजस्व संबंधी भूमि विवादों को निस्तारण हेतु सहयोग प्रदान करें। सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं को पूर्ण करने में आपकी अहम भूमिका है। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत या न्याय पंचायत स्तर पर वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड बनाने, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने आदि अन्य सुविधाओं हेतु कैंप लगाने, ब्लॉक स्तर पर प्रधानों की ट्रेनिंग कराने तथा सरकार द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु डीपीआरओ और मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कुशीनगर को बेहतर और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाने में आप सब की योगदान की आवाश्यता है।

बैठक में डीसी मनरेगा , जिला पंचायती राज अधिकारी, डीडीओ, प्रधान संघ के अध्यक्ष, प्रधान संघ के संरक्षक, महामंत्री, मीडिया प्रभारी, अन्य विकास खंडों के अध्यक्ष , जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking