Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: महज एक कॉल पर आपके घर सेवामित्र देगें सेवाए

न्यूज अड्डा डेस्क
Oct 13, 2023, 5:34 PM IST • अब तक 61 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सेवामित्र पोर्टल से महज एक फोन कॉल पर नागरिकों को घरेलू सेवाएं एवं प्रशिक्षित बेरोजगारों युवकों तथा कुशल कामगारों को काम मिलेगा।

उन्होंने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सेवामित्र पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर-155330 पर कॉल करना होगा, सेवाए उपलब्ध कराने हेतु आपके घर सेवामित्र पहुँच जायेगें। इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेन्टर, टैक्सी सर्विसेस, मैकेनिक, पेन्टर, एसी रिपेयर, आर0ओ0 रिपेयर, मैनपावर सर्विसेस घरेलू सेवाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा । उन्होंने बताया कि सेवामित्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड जनपद के सेवाप्रदाताओं द्वारा ही प्रशिक्षित कुशल कामगारों द्वारा सेवाए उपलब्ध करायी जा रही है। सेवामित्र की सेवाए प्राप्त करने के लिए केवल आपकों हेल्प लाइन टोल फ्री नम्बर – 155330 पर कॉल करना होगा या सेवावमित्र एप के माध्यम से आपको ऑनलाइन बुकिंग करना होगा।

Advertisement

सेवामित्र पोर्टल से जुड़कर जनपद के प्रशिक्षित युवा अपना स्टार्टअप शुरू करके लोगों को घरेलू सेवा प्रदान कर सकते है। सेवामित्र पोर्टल के सम्बंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय रविन्द्र नगर धूस कुशीनगर से सम्पर्क कर सकते है ।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi