Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: विशेष थाना दिवस 09 जनवरी से 15 जनवरी तक

न्यूज अड्डा कसया
Jan 5, 2024, 4:35 PM IST • अब तक 185 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • थाना/समाधान दिवस के सफल संचालन हेतु राजस्व/पुलिस/चकबंदी के अधिकारी किये गए नामित
  • एडीएम व अपर पुलिस अधीक्षक करेंगे निगरानी

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने जनपद में आये दिन आई०जी०आर० एस०, थाना समाधान दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस,सहित जिलाधिकारी एवं उच्च स्तर पर लगातार शिकायतें प्राप्त होने तथा विभिन्न न्यायालयों द्वारा पारित आदेशो का अनुपालन स्थल पर किये जाने तथा आई०जी०आर०एस० के माध्यम से प्राप्त असंतुष्ट फिड बैंक पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संदर्भों के निस्तारण हेतु दिनांक 09.01 2024 से 15.01. 2024 तक विशेष थाना दिवस का आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया है, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कम से कम दो थाना क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा। भ्रमण के दौरान समाधान दिवस के सुचारू रूप से संचालन एवं शासन द्वारा समय-समय पर दिगे गये निर्देशो का सही अनुपालन की समीक्षा भी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

विशेष थाना समाधान दिवस पर समय 12:00 से 400 बजे तक पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने अधीनस्थ समस्त थाना क्षेत्रो का भ्रमण करेंगे और यह देखेगें कि विशेष थाना समाधान दिवस पर कार्यवाही सुचारू रूप से हो रही है। उक्त के अतिरिक्त समाधान दिवस पर महिलाओं के उत्पीड़न / समस्याओं संबंधी शिकायतों के पंजीकरण तथा अवैध रूप से संचालित स्लाटर हाउस से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराना भी सुनिश्चित करेंगे। जनपद में दिनांक 09.01.2024 से 15.01.2024 तक प्रत्येक दिन समय अपरान्ह 12:00 से 4:00 बजे विशेष थाना दिवस/समाधान दिवस के सफल संचालन हेतु राजस्व/पुलिस/चकबन्दी अधिकारियों को थानावार नामित किया गया है-

Advertisement

उक्त थाना पंचायत दिवस में पर्यवेक्षक के रूप में उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी/,चकबंदी अधिकारी,तहसीलदार,नायब तहसीलदार, सहायक आयुक्त स्टाम्प,बंदोबस्त अधिकारी, सम्बन्धित थानाध्यक्ष व राजस्व निरीक्षक को नामित किया गया है।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी/क्षेत्राधिकारी व सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि थाना समाधान दिवस के सम्पन्न होने पश्चात उक्त थाने का निरीक्षण अवश्य करें, साथ ही उक्त निर्देशो का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किये जाने का भी निर्देश दिया गया है।

न्यूज अड्डा कसया

रिपोर्टर: कसया, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi