Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: 18 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आंदोलन करेंगे शिक्षक, बनाई रणनीति

सुनील नीलम
Jul 28, 2023, 6:00 PM IST • अब तक 227 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। दुदही के प्राथमिक विद्यालय सह शिक्षक भवन परिसर में प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई दुदही की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, राज्य कर्मचारियों के समान उपार्जित अवकाश, प्रतिकर अवकाश, कैशलेश इलाज की सुविधा, चौकीदार की नियुक्ति, पदोन्नति सहित 18 विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई।

प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय ने कहा कि आगामी 10 से 15 अगस्त तक मांगों से संबंधित ज्ञापन सभी विधायकों को सौंपा जाएगा तथा चार सितंबर को प्रदेश के सभी बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर बीएसए के माध्यम से  मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने की दशा में सितंबर के आखिरी सप्ताह में बेसिक शिक्षा निदेशालय के कार्यालय पर धरना देने के संबंध में कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार की जाएगी।

Advertisement

बैठक में  मंत्री रामनिवास जायसवाल, विद्या सिंह, ओपी सिंह, अमित श्रीवास्तव, धर्मेंद्र यादव, राजेश बौद्ध आदि मौजूद रहे।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #दुदही
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi