News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 22 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा बृक्षारोपड़,लगाए जाएंगे 5 लाख पौधे

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 21, 2023  |  7:59 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 22 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा बृक्षारोपड़,लगाए जाएंगे 5 लाख पौधे

कप्तानगंज/कुशीनगर। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय बृक्षारोपड़ अभियान 22 जुलाई से 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। कुशीनगर जिला मे पार्टी द्वारा 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे।इस अभियान के तहत जिला, मण्डल और बूथ स्तर पर पौधारोपण करना है।यह बातें भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने बृक्षारोपड़ अभियान की तैयारी हेतु आयोजित वर्चुअल बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी और आई टी तथा सोशल मीडिया के जिला संयोजकों को सम्बोधित करते हुए कहा।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

हर खेत पर मेड़ और हर मेड़ पर पेड़ का नारा देते हुए जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्साह और उमंग के साथ वृहद पौधरोपण अभियान से जुडें । पौधरोपण को जन आन्दोलन बनाएं। हर ग्राम पंचायत/शहरी वॉर्ड 01-01 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखे। नगर पंचायत में 05 हजार, नगर पालिका परिषद में 10 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है । उन्होंने कहा कि सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी अपने अपने शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर लें कि कहां पौधारोपण होना है, कौन सा पौधा लगाना है, तय कर लें।

बैठक का संचालन जिला मंत्री और बृक्षारोपड़ अभियान के जिला संयोजक विवेकानन्द शुक्ल ने किया।इस अवसर पर जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,आई टी विभाग के जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य, कार्यालय मंत्री मार्कण्डेय दूबे आदि मौजूद रहे तथा जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी और बृक्षारोपड़ अभियान के मण्डल संयोजक वर्चुअल रुप में बैठक में उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking