Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: हर घर तिरंगा अभियान का सफलतापूर्वक हो आयोजन- डीएम

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 14, 2023, 8:12 PM IST • अब तक 193 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में स्वतंत्रता दिवस के तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के मद्देनजर आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत मेरी माटी, मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में समीक्षा बैठक में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम 9 अगस्त से 30 अगस्त तक तथा हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित किए जाने के निर्देश दिए ।उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त घरों, आवासों व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानों इत्यादि पर 13 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2023 तक ध्वजारोहण किया जाना है। जनपद कुशीनगर में लगभग 10 लाख झंडों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हर घर तिरंगा अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन करने के निर्देश दिए।उन्होंने शत-प्रतिशत पौध उठान कर वृक्षारोपण के लक्ष्य को भी समय के अंतर्गत पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की थीम पर विशेष ध्यान दें एवं स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिवारों को सम्मान देने हेतु पूर्ण तैयारी कर ले तथा अन्य विभागों से उत्कृष्ट कार्य क्रियान्वित करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी इस कार्यक्रम में किया जाएगा। मनरेगा के तथा पंचायत सहायक के उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मान दिया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान पंच प्रण की शपथ दिलाई जाएगी तथा अमृत सरोवर पास कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया जाएगा । उन्होंने कहा कि लखनऊ से ध्वजारोहण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 9:15 बजे से कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा तत्पश्चात 10:15 बजे प्रातः जिला कार्यालय, तहसील, ब्लॉक, नगर निकाय, सरकारी तथा गैरसरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा हर घर तिरंगा अभियान में सभी विभाग को दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए। सभी सरकारी तथा गैर सरकारी भवनों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाए, स्मारकों को प्रकाशमय किया जाए साफ सफाई की व्यवस्था तथा चुना आदि डाला जाए, वसुंधरा बंदन कार्यक्रम व प्राथमिक विद्यालयों पर 5 पौधे लगाए जाए , ग्राम पंचायतों में 75 फलदार पौधों का रोपण किया जाए और विद्यार्थियों द्वारा विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाए, तथा स्मारकों स्थलों पर राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन किया जाए।

Advertisement

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी को 10000,पंचायती राज ग्राम विकास विभाग को 232500, जिला नगरीय विकास अभिकरण को 5000 ,नगर पालिका को 75000, नगर पंचायत को 150000,जिला पंचायत को 15000 कृषि विभाग को 100000, इसी प्रकार अन्य सभी विभागों को मिलाकर 1056000 झंडों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभागवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे समय के अंतर्गत ध्वजारोहण पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार, डीएफओ, डीडीओ,पीडी, डीसी मनरेगा, डीआईओएस, बीएसए, विंग कमांडर आलोक सक्सेना, के साथ अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारी व ईओ आदि उपस्थित रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi