Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

कुशीनगर: विजय राव बनाए गए सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 6, 2023, 5:50 PM IST • अब तक 275 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कसया/कुशीनगर । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के दिशा निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच अमरजीत बिंद ने विजय कुमार राव को सुभासपा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति से पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने काफ़ी खुशी का इजहार किया है।

विकास खंड फाजिलनगर के ग्रामसभा गडहिया निवासी शिक्षक व पत्रकार विजय कुमार राव को सुभासपा का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। यह अपनी लेखनी के लिए जनता में काफ़ी लोकप्रिय रहते हैं।

Advertisement

प्रवक्ता बनाए जाने पर श्री राव ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसपर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। साथ ही पार्टी की नीतियों और इसके विचारों को प्रमुखता से प्रदेश व देश के जनता के समक्ष रखने का काम करूंगा। इनके प्रवक्ता बनाए जाने पर पूर्व मंत्री डॉ अरविंद राजभर, प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार सिंह, विधायक बलिया हंशु राम, राष्ट्रीय प्रवक्ता पियूष मिश्रा, प्रदेश महासचिव वेदप्रकाश राजभर, पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर मणि कश्यप, जिलाध्यक्ष प्रदीप राव, पत्रकार आद्या सिंह, पत्रकार असफाक अंसारी, पत्रकार दिनेश सिंह, पत्रकार बागिश सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, जिलामीडिया प्रभारी पप्पू राजभर, प्रदीप यादव, अजय राय, कामरान अंसारी, सुहेल अंसारी आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi