कुशीनगर। जिले में भयंकर गर्मी का कहर जारी है. गर्मी के कारण कुशीनगर में इंसान के साथ बेजुबान भी परेशान हैं. पारा लगभग 48 डिग्री सेल्सियस के पार है और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं. इस प्रचंड गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर सामने आई हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कुशीनगर में 20 जून के बाद तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है. उम्मीद है कि तापमान में 5 से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी.
आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार (19 जून) को कुशीनगर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. इसके अलावा 20 जून को अधिकतम तापमान 42 और फिर 21 जून को 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.आगे 22,23 और 24 जून को भी तापमान इसी के आसपास होगा.
तापमान में आएगी कमी: जानकारों के मुताबिक इस हफ्ते लोगों को इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी. इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी. आसमान में अब बादलों की आवाजाही में शुरू होगी, लेकिन फिलहाल बारिश का सटीक आकलन नहीं किया जा सकता है.
48 डिग्री के करीब रहा पारा: वहीं, बात जून के बीते हप्ते की करें तो पूरे दिन धूप की प्रचंडता के कारण लोग बेहाल दिखे. अधिकतम तापमान लगभग 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा न्यूनतम तापमान लगभग 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा. यही नहीं, धूप की प्रचंडता के कारण दोपहर के वक्त सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा दिखा. हालांकि देश के राज्यों में चक्रवात बिपरजॉय की वजह से बारिश हो रही है.
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…