खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मठियां आलम गांव निवासी सिसवनियां ससुराल आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई है, पीड़ित वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मठिया आलम गांव निवासी संगेश शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सिसवनियां गांव में अपने ससुराल गया था और बरामदे में मोटरसाइकिल खड़ी कर सभी लोग सो रहे थे कि रात में अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक का लाक तोड़कर चुरा ले गए। काफी तलाश के बाद बाइक नहीं मिलने पर पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन सहित कार्रवाई की मांग की है।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…