Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

सरचार्ज में 100% छूट के 2 दिन मात्र शेष हैं:सर्वेश दुबे

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 28, 2023, 7:47 PM IST • अब तक 210 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पडरौना/कुशीनगर। 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी का अंतिम समय नजदीक आने के कारण विद्युत उपकेंद्र पडरौना पर विद्युत बिल जमा करने हेतु मंगलवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। सर्वर धीमा चलने के कारण उपभोक्ताओं की देर शाम तक भीड़ लगी रही। शाम 4 बजे तक 136 उपभोक्ताओं द्वारा 632522 रुपए जमा किया गया जिसमें 76 उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना का लाभ दिया गया। 

इस संबंध में अवर अभियंता सर्वेश दुबे द्वारा बताया गया कि ओटीएस योजना अंतर्गत 100% सरचार्ज माफी में केवल दो दिन शेष हैं 8 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाली ओटीएस योजना का प्रथम चरण जो 30 नवंबर तक प्रभावी है इसमें हर श्रेणी की उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा छूट मिलनी है ।अतः सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर 29 नवंबर और 30 नवंबर को योजना का लाभ उठाएं।

Advertisement

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi