Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

पडरौना: एक अक्तूबर एक घंटा एक साथ चला सफाई महाअभियान

न्यूज अड्डा डेस्क
Oct 1, 2023, 3:54 PM IST • अब तक 188 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पडरौना/कुशीनगर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती के बीच मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के क्रम में आज एक अक्तूबर एक घण्टा सफाई महाभियान संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष ने अपनी टोली के साथ नगर के मानस कॉलोनी स्थित श्रीबुढ़िया माता मंदिर परिसर में श्रमदान किया। इस दौरान मंदिर क्षेत्र में झाड़ू लगाने के अलावा नवनिर्मित छठ घाट सीढ़ियों की धुलाई व सफाई,झाड़ियों की कांटछांट भी की गई। अपने व्यक्तव्य में उन्होंने बताया कि शासन द्वारा मिले निर्देश के क्रम में कल नगरपालिका बोर्ड मीटिंग आहूत कर सर्वसम्मति से इस सफाई महाभियान से सम्बंधित प्रस्ताव भी पारित किया गया था साथ ही सभी सभासदों के साथ आज के सफाई महाभियान को लेकर शपथ भी ली गयी थी। पीएम मोदी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर उन्होंने बताया कि स्वयं देश के मुखिया ने हाथ मे झाड़ू लेकर भारत को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का बीड़ा उठाया है जिसे नगर की गली गली तक सफल बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। नगरपालिका सफाई अनुभाग की विशेष टीम का गठन कर हर वार्ड में इस अभियान की सफलता के लिए पूरे नपा तंत्र को लगाए जाने की जानकारी भी उन्होंने दी।

सेवा पखवाड़ा के तहत 154 घण्टे के सफाई महाभियान को प्रभावी ढंग से गली गली तक पहुंचाए जाने के लिए नपा के सफाई नायकों और सफाई सेवकों की लगन और कर्मठता को भी उन्होंने सराहा।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से ईओ सन्तराम सरोज, सफाई निरीक्षक रियाजुद्दीन,रवि प्रताप सिंह,सफाई नायक अनिल मौर्य, अरुण सिंह,अब्दुल लतीफ,घनश्याम,अनिल रावत,दिनेश चौधरी, सुनील के अलावा अरुण सिंह,नीरज गोंड,सन्तोष चौहान,राजेश जायसवाल, मानस मिश्र,आकाश वर्मा, कुंदन सिंह,अंकित पटेल, विशाल गुप्ता,विशाल श्रीवास्तव,अभय तिवारी, आदर्श जायसवाल,पंकज सिंह,शुभम सिंह मंथन, नीरज मिश्र,भरत चौधरी, जयप्रकाश मद्धेशिया के अलावा नपा के अन्य कर्मचारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi