News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: विकास कार्यों को लेकर नपाध्यक्ष ने सीएम से की चर्चा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 1, 2023  |  5:46 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: विकास कार्यों को लेकर नपाध्यक्ष ने सीएम से की चर्चा

पडरौना/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कल देर शाम उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से गोरक्षनाथपीठ गोरखपुर में भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। ज्ञात हो कि सूबे के मुखिया सीएम योगी कल अपने गृह नगर में ही मौजूद थे।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

इस दौरान पालिकाध्यक्ष पडरौना श्री जायसवाल ने उनसे भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के क्रम में नपाध्यक्ष ने पडरौना नगर के विकास सम्बन्धित डीपीआर और प्रस्ताव भी सीएम योगी के सामने रखे। मुलाकात के बाद पूछे जाने पर अध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि महाराज जी को पडरौना नगर के समावेशी विकास के किये डीपीआर प्रस्तुत किया गया है जिसे उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। जानकारी के क्रम में उन्होंने बताया कि रामकोला रोड श्री हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के पास महंत दिग्विजय नाथ जी महाराज छठ घाट पर सीढ़ियों के निर्माण और उसके सुंदरीकरण के अलावा नगरीय जलनिकासी योजना के तहत पूरे नगर में जलजमाव से मुक्ति हेतु बड़े नालों के निर्माण,बेलवा चुंगी से अम्बे चौक बाईपास पर सड़क व नाली निर्माण,रेलवे स्टेशन रोड पर जलकल तिराहे से उदित नारायण इंटर कॉलेज होते हुए रेलवे क्रासिंग तक सड़क निर्माण,नगर में वृहद स्तर पर पौधरोपण,चौक चौराहों के सुंदरीकरण,साफ सफाई व्यवस्था को अत्याधुनिक व हाईटेक बनाये जाने सहित नगर व विस्तारित क्षेत्रों में विकास सम्बन्धित विभिन्न अन्य योजनाओं पर पूज्य महाराज जी से व्यापक चर्चा हुई। सीएम द्वारा विकास को धरातल पर उतारने के लिए धन की कमी नही आने देने सम्बन्धित आश्वासन भी दिया गया है।

साथ ही सीएम द्वारा नगर को सीसीटीवी से लैस करने का भी निर्देश दिया गया है। पडरौना लाइब्रेरी की सराहना करते हुए उनके द्वारा अन्य क्षेत्रों में लाइब्रेरी की संख्या बढ़ाने का निर्देश भी दिया गया। नपाध्यक्ष ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में जल्द ही प्रतिदिन कैम्प लगाकर एक दिन एक वार्ड योजना शुरू की जाएगी जिसमें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न प्रकार के पेंशन योजनाओं को लाभार्थियों के लिए नपा द्वारा निःशुल्क ऑनलाइन प्रपत्र भरे जाएंगे। बैठक को सकारात्मक और पडरौना के उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी करार देते हुए श्री जायसवाल ने बताया कि बरसात बाद धन आवंटन होते ही सभी कनेक्टिंग सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा साथ ही मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत विस्तारित क्षेत्रों में भी पक्की सड़कें और नालों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking