Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

पडरौना: आईटीआई टॉपर्स को प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क
Oct 12, 2023, 6:05 PM IST • अब तक 65 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मनाया गया कौशल दीक्षान्त समारोह

पडरौना/कुशीनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने अवगत कराया है कि गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना में कौशल दीक्षान्त समारोह मनाया गया जिसमें एनसीवीटी परीक्षा जुलाई-2023 में उत्तीर्ण टापर्स प्रशिक्षार्थी राजकीय आईटीआई पडरौना से प्रियंका गुप्ता और श्रीराम मिश्रा, राजकीय आईटीआई हाटा से रीया और अभिषेक, राजकीय आईटीआई सेवरही से आफताब आलम और रोहित पटेल, राजकीय आईटीआई कसया से पंचदेव मद्धेशिया और कुलदीप सिंह,राजकीय आईटीआई कसया (महिला) कात्यायनी शुक्ला और किरन यादव,राजकीय आईटीआई नौरंगिया से मुकेश पासवान और पूजा यादव अन्य टॉपर्स प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण- पत्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नोडल व जनपद के समस्त राजकीय संस्थान के सभी कर्मचारी उपस्थित होकर सभी टॉपर्स प्रशिक्षार्थियों को अच्छे भविष्य के लिए कामना की।

Advertisement

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi