News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: बारह -रबी अव्वल की तैयारी को लेकर मुस्लिम धर्मगुरूओं की हुई बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2023  |  7:51 PM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: बारह -रबी अव्वल की तैयारी को लेकर मुस्लिम धर्मगुरूओं की हुई बैठक

पडरौना/कुशीनगर! जश्ने ईद मिलादुन्नबी यानी बारह रबी अव्वल की तैयारी को लेकर एक अहम बैठक सोमवार को कोतवाली पडरौना परिसर में आयोजित की गई। इसमें नगर के मुस्लिम धर्मगुरुओं और आयोजन समिति के सदस्यों सहित अनेक लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली पडरौना के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा ने की। कौसर इमाम ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया जाए। मगर इस बात का ध्यान रखा जाए कि जुलूस के दौरान किसी को तकलीफ पहुंचाने वाला कोई भी कार्य ना हो। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म के प्रवर्तक मोहम्मद साहब ने भी यही संदेश दिया है कि कोई ऐसा कार्य किया जाता है जिसमें किसी का दिल दुखता है तो अल्लाह उसे माफ नहीं करता है। इसके बाद निसार अहमद, मैनुद्दीन सुजुकी आदि लोगों ने जश्ने ईद मिलाद नबी से जुड़े निकल जाने वाले आगामी 28 तारीख यानी बृहस्पतिवार के दिन दोपहर बाद जुलूस के बारे में पुलिस प्रशासन को अपनी-अपने समस्या को अवगत करवाया! कोतवाली प्रशासन के तरफ से जश्ने ईद ईद मिलादुन्नबी को लेकर दिशा निर्देश दे रहे हैं कोतवाली पडरौना के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि शासन की तरफ से मिले गाइडलाइन के अनुसार ही ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर ही शहर में जरूर निकाल कर पुरानी परंपरा को ही कायम रखना जरूरी है,इसमें किसी प्रकार की नई परंपरा को कायम करना या डीजे के साउंड तेज ध्वनि और अधिक साउंड न बढ़ने का निर्देश दी गई! इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने का भी हिदायत दी! संचालन आफताब सिद्दीकी ने किया! इस दौरान मोहम्मद नूर आलम अंसारी अली हसन रिजवान सिद्दीकी अज्जू खान मैनुद्दीन अंसारी,हाफिज अली, रहमतुल्ला, तबरेज अली,रोज मोहम्मद, मुकबुतुल्लाह, मुस्तफा कुरैशी, मोहम्मद हसन अली, अब्दुल हमीद, मोहम्मद अंसारी, अमीन अंसारी,शेर मोहम्मद अंसारी आदि लोगों ने संबोधित किया!

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस दौरान स्वामी विवेकानंद नगर वार्ड नंबर सात के सभासद अरुण चंद्रभान कुशवाहा, सोनू कुमार,इश्तियाक,गोल, मुनीर आलम,खिरकिया बाजार के व्यापारी मंडल के अध्यक्ष लल्लन यादव, अमरचंद,मोहम्मद आरिफ,रुस्तम अली,अशरफ, इश्तियाक राजा, समीर अली,अरमान अंसारी, नूरआलम, मैनुद्दीन सिद्दीकी,अमीर हसन, मोइनुद्दीनहक अंसारी,उमाशंकर मिश्रा,जमशेद अख्तर,आलम आदि लोग मौजूद रहे!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking