साखोपार/कुशीनगर ।पडरौना विकास खण्ड के सखवनिया में संचालित महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में मेरी माटी मेरा देश और आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर एन.सी.सी.कैडेट्स, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा वृहद पौधारोपण किया गया।एन.सी.सी.कैडेट्स द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में पर्यावरण को हरा भरा एवं संतुलित रखने के लिए विभिन्न संकल्प लिये गये।
मेरी माटी मेरा देश और आजादी के अमृत महोत्सव योजना के अन्तर्गत एनसीसी कैडेट्स के द्वारा स्थानीय पोखरो की सफाई एवं विद्यालय परिसर की सफाई किया गया।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कैडेट्स के द्वारा पर्यावरण के अनुकूल अपना जीवन जीने का संकल्प लिया।प्रधानाचार्य कैप्टन सी.बी.सिंह ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के लिए प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग न करने एवं अच्छे पेड़ पौधौ को लगाकर वातावरण को हरा भरा रखने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर बलवन्त सिंह,एन सी.सी अधिकारी वृजेश कुमार सिंह,गोरख यादव,मु.ईशा खाँ,आनंद श्रीवास्तव,दिवाकर राव,सी.पी. सिंह,गोरख यादव, राम निवास प्रसाद,नवनाथ दुवे,ओमप्रकाश गुप्ता,दुर्गेश सिंह, द्वारिका प्रसाद,जमशेद,भिक्खु प्रसाद सहित समस्त कैडेट्स मौजूद रहे।
पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…
बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में विद्युत करंट की चपेट…
हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…