Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

Padrauna News/पडरौना: कलाकारो की प्रस्तुती पर देर रात तक झूमते रहे सिधुआ के मोमिन

न्यूज अड्डा डेस्क
Aug 24, 2022, 7:00 PM IST • अब तक 869 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • सिधुआ स्थान गांव मे मंगलवार की रात हिंदू मुस्लिम कौमी एकता की तरफ से आयोजित रही झारी प्रोग्रांम पडरौना ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा और बसहियां बनवीरपुर प्रधान प्रतिनिधि वाजिद अली पूर्व प्रधान जंगल धर्मपुर सुनील शुक्ला ने फीता काटकर किया संयुक्त किया शुभारम्भ

पडरौना/कुशीनगर । सिधुआ स्थान मे मंगलवार की हिंदू मुस्लिम कौमी एकता की तरफ से आयोजित रही झारी प्रोग्रांम मे शरिक हुए सिधुआ गांव के ही कालाकारो ने अपनी हुनर को प्रस्तुत कर दर्शको से खुब वाहवाई बटोरी । इस दौरान देर रात तक चले इस झांरी कार्यक्रम मे मोमिनो ने कलाकारो की हौशला अफजाई की ।

झांरी प्रोग्राम के आगाज को पडरौना ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा और बसहियां बनवीरपुर प्रधान प्रतिनिधि वाजिद अली पूर्व प्रधान जंगल धर्मपुर सुनील शुक्ला ने संयुक्त रुप से फिता काट कर शुभारंभ किया | इसके बाद झांरी प्रोग्राम मे सिधुआ गांव के टीम की ओर से शामिल हुए कलाकारो ने एक से बढकर एक झांरी गाकर मोमिनो को झुमने पर मजबुर कर दिया । इस क्रम मे सिधुआ स्थान और बसहियां बनबीरपुर की संयुक्त झांरी टीम के कलाकारो ने बारी बारी से वनवास के समय भगवान राम के भाई लक्ष्मण को बाड लगने वाली वाक्य को याद कर लोगों के बीच बखूबी से परोसा। इसके अलावा नातिया कलाम,मुशायरा,पेश कर मोमिनो से वाहवाई बटोरी ।

Advertisement

इस दौरान देर रात तक चले इस झांरी प्रोग्राम मे शरीक हुए मोमिन नबी की याद में देर रात तक झूमते रहे । इस अवसर पर आयोजको में आकाश कुशवाहा अभिषेक रंजन,भिखारी मियां,मजीद,लालू, फिरोज,इजरायल,नईम,मिट्ठू,खर्शेद,टीपू ,वाजिद,राकेश कुशवाहा,बाहरन,क्षेत्र पंचायत सदस्य राजन कुमार,पत्रकार उपेन्द्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे ।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi