Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

पडरौना: राहुल गाँधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने लगाया मोहब्बत का पौधा

न्यूज अड्डा डेस्क
Jun 19, 2023, 7:54 PM IST • अब तक 207 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • देश में नफरत के खिलाफ मोहब्बत के संदेश को बखूबी पहुंचा रहे हैं राहुल: जहीरुद्दीन

पडरौना/कुशीनगर।सोमवार को पडरौना विधानसभा के गायत्री नगर मोहल्ले में सार्वजनिक स्थान पर राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर मोहब्बत का पौधा लगाया गया एवं के जन्म दिवस की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

पडरौना विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद जहीरूद्दीन पूर्व चुनाव प्रभारी अनिल यादव,अख्तर अली, शाहनवाज आलम,लाली भाई, मुन्ना भाई,साहिल,सूरज चौरसिया,दिवाकर सिंह,मनीष श्रीवास्तव,जुलकरनैन, शमशाद आलम,आदि नगरवासियों ने मिलकर जन्म दिवस के अवसर पर मोहब्बत का पौधा लगाया। जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Advertisement

इस अवसर पर मोहम्मद जहीरूद्दीन ने कहा कि पूरे देश को आज नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जरूरत है और राहुल गांधी उस संदेश को बखूबी पहुंचा रहे हैं। जिस तरह देश को मोहब्बत की जरूरत है उसी तरह से देश को वातावरण प्रकोप से बचाने के लिए पौधों की जरूरत है। प्रत्येक वर्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर पौधा लगाया जाता है और इस वर्ष मोहब्बत का पौधा अभियान के तहत हजारों पौधे जुलाई के महीने में राहुल गांधी जी के सम्मान में लगाए जाएंगे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi