पडरौना/कुशीनगर। जनपद कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन पडरौना, कुशीनगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ, जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी तथा नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मानित अधिवक्तागणों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र तथा नव निर्वाचित महामंत्री मृत्युंजय कुमार सिंह तथा अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बारी- बारी से शपथ ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों अधिवक्तागणों को हार्दिक बधाई दी और कहा दैनिक कार्यों में किसी भी अधिवक्ता को कोई समस्या आ रही है तो मुझे अवश्य अवगत कराए।जिला प्रशासन की ओर से आपकी सभी प्रकार से सहायता की जायेगी। हमारे बीच मतभेद हो सकता है लेकिन मनभेद किसी भी दशा में न होने पाए। वादों की पैरवी में आपकी भूमिका अहम है।
समारोह में अपर जिलाधिकारी,चकबंदी अधिकारी तथा अन्य बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…