News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: ट्रैफ़िक पुलिस ने नामांकन के दौरान नहीं लगने दिया कहीं भी कोई जाम…टीआई द्वारा प्रत्येक घंटे पर होती रही ब्रीफिंग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 18, 2023  |  4:58 PM

708 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: ट्रैफ़िक पुलिस ने नामांकन के दौरान नहीं लगने दिया कहीं भी कोई जाम…टीआई द्वारा प्रत्येक घंटे पर होती रही ब्रीफिंग

पडरौना/कुशीनगर। आगामी त्यौहार और शहर में प्रतिदिन अन्य काम से आने वाली भीड़ और हो रहे नगरनिकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए तमाम राजनितिक दलों के उम्मीदवार अपने अपने समर्थन में समर्थकों के साथ कार्यालयों पर पहुंचे।

आपके लिए और..- पुलिस पर ट्रक चढ़ाकर भागने की कोशिश, फर्जी नंबर प्लेट...

सोमवार का दिन ट्रैफिक सिस्टम के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। इसके बावजूद नामांकन प्रक्रिया और सभी महत्वपूर्ण दलों के प्रत्याशियों द्वारा जुलूस के रूप में नामांकन हेतु आगमन हुआ।तहसील छावनी मुख्य सड़क पर है जिससे जाम लगने की पूर्ण संभावना थी किन्तु सभी यातायातकर्मियों द्वारा सभी महत्वपूर्ण विन्दुओ पर पूरी तन्मयता और मेहनत से कार्य किया गया जिससे यातायात व्यवस्था सामान्य दिनों से भी अपेक्षाकृत अच्छी बनी रही जिसकी सराहना आम लोगों द्वारा की गयी। इस कार्य/ मेहनत हेतु यातायात के सभी कर्मियों को टीआई कुशीनगर सत्य सन्याल शर्मा द्वारा बहुत-बहुत बधाई दी गई।

इसके अलावा टीआई द्वारा मुख्य चौक एवं चौराहों रविन्द्र नगर,छावनी,हरका चौराहा, बड़ी नहर,स्टेशन बाईपास तिराहा,सुभाष चौक,बड़ी नहर के बलुचहा मोड़ और खिरकिया पुलिया,बावली चौक के नो एंट्री पॉइंट पर लगे कर्मियों को भ्रमण कर बार ड्यूटी के प्रति संवेदीकृत और प्रोत्साहित करते हुए हर एक घण्टे पर निरीक्षण और ब्रीफिंग किया गया। भीड़ भाड़ में भी आम जनता को सुगम रास्ता मुहैया कराने के लिए यातायात पुलिस की खूब प्रशंसा हो रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking