News Addaa WhatsApp Group Join करें

लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी का 90 मिनट तक भाषण, मणिपुर पर शांति संदेश, परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर हमला! संबोधन की पढ़ें बड़ी बातें

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 15, 2023  |  9:55 AM

123 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी का 90 मिनट तक भाषण, मणिपुर पर शांति संदेश, परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर हमला! संबोधन की पढ़ें बड़ी बातें

पीएम मोदी ने लाल किले से अपने 10वें संबोधन की शुरुआत 140 करोड़ भारतीयों के परिवार से की. पीएम मोदी अपने पूरे संबोधन के दौरान ‘मेरे परिवारजनों’ बोलते रहे. अमूमन पीएम मोदी अपने ,संबोधन में देशवासियों शब्द का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इस बार पीएम मोदी ने लगातार परिवारजन शब्द इस्तेमाल किया. पीएम मोदी ने परिवार शब्द से अपने संबोधन की शुरुआत की और परिवारवादियों को लपेट गए.

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

पीएम मोदी के संबोधन में सरकार की उपलब्धियों का बखान था तो भविष्य के लिए रोडमैप भी. उन्होंने इतिहास का जिक्र कर आने वाले कल के लिए देशवासियों को आगाह किया तो भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण को लेकर किसी का नाम लिए बगैर विरोधी दलों पर जमकर निशाना भी साधा.

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार ने देश को दीमक की तरह नोंच लिया है लेकिन ये मोदी के जीवन का कमिटमेंट है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहूंगा. पीएम ने परिवारवाद को लेकर कहा कि इसने देश को जिस तरह से जकड़ रखा है, लोगों का हक छीना है. उन्होंने कहा कि तीसरी बुराई तुष्टिकरण है जिसने देश के मूलभूत चिंतन को नुकसान पहुंचाया है. हमें इन बुराइयों के खिलाफ पूरे सामर्थ्य के साथ लड़ना है.

नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की निर्णायक भूमिका: पीएम मोदी ने दुनिया को दो टूक मैसेज दिया और नए वर्ल्ड ऑर्डर की बात की. उन्होंने कहा कि इसे तय में भारत की भूमिका निर्णायक होगी औऱ भारत इसके लिए तैयार भी है. पीएम मोदी ने महर्षि अरविंदो और दयानंद सरस्वती के साथ ही रानी दुर्गावती और मीराबाई का भी जिक्र किया.

प्राकृतिक आपदा पर क्या बोले: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान लाल किले की प्राचीर से अपने अंतिम संबोधन की शुरुआत में ही प्राकृतिक आपदा का जिक्र किया. उन्होंने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. पीएम मोदी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार साथ मिलकर बढ़ेंगे और काम करेंगे.

मणिपुर पर क्या बोले पीएम मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में मणिपुर हिसा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर और मणिपुर, देश के अन्य हिस्सों में हिंसा का दौर चला. कई लोगों को जान गंवानी पड़ी. पीएम ने कहा कि बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हुआ. देश मणिपुर के साथ है. अब शांति की खबरें आ रही है. शांति से ही समाधान का रास्ता निकलेगा. राज्य और केंद्र सरकार मिलकर समस्या का समाधान खोजने के लिए काम कर रही हैं. घटना मणिपुर में होती है तो देश को भी दुख होता है. हम एक हैं. हम सब मिलकर काम करेंगे.

अभी के फैसले लिखेंगे हजार साल का भाग्य: पीएम मोदी ने गुलामी काल की याद दिलाते हुए कहा कि इतिहास के कुछ पल अमिट छाप छोड़ जाते हैं. एक राजा की पराजय की छोटी सी घटना के कारण भारत को हजार साल की गुलामी का सामना करना पड़ा. पीएम मोदी ने कहा कि छोटी घटनाएं भी हजार साल तक प्रभाव छोड़ जाती हैं. उन्होंने कहा कि इतिहास का जिक्र मैं इसलिए कर रहा हूं कि इस समय देश ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां लिए गए फैसले हजार साल आगे का भाग्य लिखेंगे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking