Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

26 को देवरिया में होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा…डीएम और एसपी ने किया जनसभा स्थल का निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क
May 20, 2024, 8:25 PM IST • अब तक 185 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रुद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । भाजपा के स्टार प्रचारक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई रविवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाको सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की चुनावी जनसभा से बांसगांव प्रत्याशी कमलेश पासवान, देवरिया संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी शशांक मणि एवं गोरखपुर प्रत्याशी रवि किशन के जीत की हवा तय होंगी। प्रधानमंत्री की सभा की तैयारी को लेकर बीती रात जिला अधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ प्रशासनिक महकमे ने चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया। सोमवार को बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कमलेश पासवान के साथ क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने भी जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।

इस संबंध में पांच लोकसभा क्षेत्र के पार्टी क्लस्टर बिधायक जयप्रकाश निषाद ने बताया की चुनावी जनसभा रुद्रपुर के पिड़रा रोड पर मझने नदी के समीप काशी समधवा घाट पर सभा होंगी प्रधानमंत्री सुबह 10:00 बजे पहुंचेंगे और गोरखपुर बांसगांव तथा देवरिया संसदीय क्षेत्र की जनता को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। इस जनसभा में प्रधानमंत्री को सुनने के लिए लाखो लोगों की आने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi