News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: नवविवाहिता की फंदा से लटकी मिली शव, कार्यवाही में जुटी पुलिस

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 14, 2021  |  9:21 PM

979 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: नवविवाहिता की फंदा से लटकी मिली शव, कार्यवाही में जुटी पुलिस

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़हरा लक्ष्मीपुर के टोला सोहनपुर में मंगलवार की शाम को कमरे में नवविवाहिता की फंदे से लटकी लाश मिली। सूचना पाकर रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के गांव बड़हरा लक्ष्मीपुर के टोला सोहनपुर निवासी हीरा शर्मा के पुत्र इन्द्रासन शर्मा की शादी 3 माह पूर्व कसया थाना क्षेत्र के गांव कुरवा निवासी रामप्यारे विश्वकर्मा की पुत्री तेतरी से हुई थी। जानकारी मिली है कि मंगलवार को दोपहर तक परिवार में सब कुछ सामान्य था। शाम को नवविवाहिता तेतरी के कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द था।घर के सदस्यों द्वारा दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने जंगले से झांककर अंदर देखा, अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग सन्न हो गये ,कमरे के अंदर नवविवाहिता तेतरी फंदे से लटकती दिखी। किसी ने इसकी सूचना रामकोला पुलिस को दी।थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने मय फोर्स मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़वा कर विवाहिता के शव को नीचे उतरवाया तथा शव को कब्जे में लिये। इस दौरान घटना की जानकारी होने पर मौके पर सीओ खड्डा शिवजी सिंह भी पहुंच गए।घटना के संबंध में रामकोला एसएचओ श्री सिंह का कहना है कि मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़वाया तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही तथा मौके पर विवाहिता के पिता भी पहुंच गये हैं।अभी तक तहरीर नही मिली है।तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking